मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022: Delhi Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana Online Registration | दिल्ली मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana for other state |
Table of Contents
- 1 मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022
- 2 Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana 2022 Summary
- 3 मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 – उद्देश्य (Objective)
- 4 मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 –लाभ (Benefits)
- 5 मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 – पात्रता (Eligibility)
- 6 मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 – आवश्यक दस्तावेज (Documents)
- 7 मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 आवेदन (Apply Online)
- 8 मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना सम्बंधित सवाल:
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट बैठक में ‘राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना‘ को मंजूरी दे दी है और इसे “मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना” नाम दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली वासियों को घर-घर राशन मुहैया कराया जायेगा (House to house ration will be provided) इस योजना के लागु हो जाने के बाद लोगों को राशन की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ”जो राशन कार्ड धारक इस योजना में शामिल नहीं होना चाहेंगे और दुकान से ही राशन लेना चाहेंगे तो उन्हें वह अधिकार रहेगा। अगले छह से 6 से 7 महीने में होम डिलीवरी राशन की शुरू हो जाएगी। होम डिलीवरी में गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा। जिस दिन दिल्ली में राशन की होम डिलीवरी शुरू होगी उसी दिन केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना दिल्ली में लागू कर दी जाएगी।” यदि आप इस योजना से सम्बंधित कोई जानकारी चाहते है जैसे मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना क्या है? दिल्ली मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana Registration? मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना लाभ के बारे में तो इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana 2022 Summary
योजना का नाम | मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना |
श्रेणी | दिल्ली सरकार योजना |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के गरीब लोग |
लाभ | आटे, चीनी और चावल के पैकिट मिलेगा |
उद्देश्य | लोग को घर पर ही राशन मुहैया कराना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन/ ऑनलाइन |
महत्वपूर्ण तिथि | |
योजना आरम्भ की गयी | 21 जुलाई, 2020 |
महत्वपूर्ण लिंक्स | |
आवेदन | पंजीकरण | लॉगिन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.delhi.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर |
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 – उद्देश्य (Objective)
आज कैबिनेट ने “मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना” पारित की। इसके लागू होने पर लोगों के घर राशन भिजवाया जाएगा, उन्हें राशन की दुकान पर नहीं आना पड़ेगा। ये बहुत ही क्रांतिकारी कदम है। वर्षों से हमारा सपना था कि गरीब को इज़्ज़त से राशन मिले, आज वो सपना पूरा हुआ। https://t.co/urxJR5Y3IF
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 21, 2020
- इस योजना का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को घर पर राशन पहुंचाने में मदद करना है।
- यह योजना उन लोगों के लिए है जिनका राशन कार्ड बना हुआ है। वे लोग जो सरकारी राशन की दुकान (PDS) से जाकर राशन लेते हैं वे इसका फायदा उठा सकेंगे।
- दिल्ली सरकार ने इसमें ऑप्शन खुला रखा है। लोग चाहें तो घर बैठे राशन की डिलिवरी लें, वर्ना जैसा अबतक होता आया है। दुकान पर जाएं और राशन लें।
- इस योजना के तहत FCI के गोदाम से गेंहू उठाया जाएगा। उसे चक्की पर ले जाकर पीसा जाएगा। फिर आटे, चीनी और चावल के पैकिट बनाकर उन्हें लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। यह चीज समझने वाली है कि होम डिलिवरी में पिसा हुआ आटा मिलेगा और राशन की दुकान से गेहूं मिलेंगे।
- अभी इस योजना को सिर्फ मंजूरी मिली है इस योजना को लागू होने में 6-7 महीने लग जाएंगे।
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 –लाभ (Benefits)
- इस योजना के तहत दिल्ली के गरीब लोगो को लाभ मिलेगा।
- इस योजना के तहत दिल्ली सरकार चावल, आटा और चीनी को हाइजीनिक रूप से भरे बैग में लोगों के दरवाजे तक डिलीवर करेगी।
- जिससे दिल्ली वासियो को राशन की दुकानों तक राशन लेने नहीं जाना होगा।
- इसमें राशन कार्ड पर दिए पते पर राशन पहुंचाया जाएगा। इसकी व्यवस्था दिल्ली सरकार करेगी।
- दिल्ली सरकार इसके साथ वन नेशन वन राशन कार्ड योजना भी शुरू करेंगी। फिर किसी दूसरे राज्य का राशन कार्ड दिल्ली में मान्य होगा।
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 – पात्रता (Eligibility)
दिल्ली मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदक को वो सभी मापदंडो को पूरा करना अनिवार्य होगा जो दिए गए है:
- आवेदक को दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य होगा।
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 – आवश्यक दस्तावेज (Documents)
आवेदक को Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana Online Registration के समय कुछ दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी जो निम्न है :
- आधार कार्ड
- एड्रेस प्रूफ
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 आवेदन (Apply Online)
दिल्ली राज्य के निवासी जो मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के तहत राशन की होम डिलवेरी की सुविधा का लाभ लेना चाहते है उसके पास राशन कार्ड होना चाहिए। यदि आप के पास राशन कार्ड नहीं है तो सबसे पहले राशन कार्ड के लिए अप्लाई करिये। इस योजना के साथ साथ वन नेशन वन राशन कार्ड योजना भी शुरू की जाएगी जिससे दूसरे राज्य का राशन कार्ड दिल्ली में मान्य होगा। मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल जी ने कहा है कि अगले 6 से 7 महीने में होम डिलीवरी राशन शुरू हो जाएगा। उसके बाद राज्य के नागरिको के घर घर राशन मुहैया कराया जायेगा।
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना सम्बंधित सवाल:
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना क्या है?
दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना है जिसके अंतर्गत उन लोगों के घर राशन की होम डिलीवरी होगी जो सरकारी राशन की दुकान (PDS) से जाकर राशन लेते हैं।
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना किस राज्य में प्रारम्भ की गयी है?
यह योजना दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू की गयी है।
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के तहत किनको लाभ मिलेगा?
इस योजना के द्वारा उनको लाभ मिलेगा जो दिल्ली राज्य के निवासी है और उनके पास राशन कार्ड है।
मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना कब से प्रारम्भ होगी?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है अगले 6 से 7 महीने में होम डिलीवरी राशन शुरू हो जाएगा।