नवीन रोजगार छतरी योजना 2022 : Uttar Pradesh Naveen Rojgar Chatri Yojna | Navin Rojgar Chhatra yojana Uttar Pradesh | NRCY 2022 | नवीन रोजगार छतरी योजना फॉर्म | नवीन रोजगार छतरी योजना उद्देश्य, पात्रता, लाभ, UP Naveen Rojgar Chatri Yojna List, Naveen Rojgar Chatri Yojna Job for SC
Table of Contents
नवीन रोजगार छतरी योजना 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर अनुसूचित जाति के गरीब व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘नवीन रोजगार छतरी योजना’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्थिक समानता ही सामाजिक समानता का आधार बनती है। योजना (Naveen Rojgar Chatri Yojna) के लांचिंग कार्यक्रम में लखनऊ कालीदास मार्ग स्थित आवास से मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए गोरखपुर जिले के दो लाभार्थियों दीपक और दीप चंद कन्नौजिया से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान योगी ने रायबरेली, गोरखपुर, बस्ती, मेरठ, आजमगढ़ तथा मुरादाबाद के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर व अन्य महापुरुषों ने सामाजिक समानता का जो सपना देखा था, उसे अमलीजामा पहनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कर रही है।
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि कोविड-19 के दौरान भी लोगों के आर्थिक उन्नयन का काम प्रदेश सरकार कर रही है। इस योजना
(Navin Rojgar Chhatra Yojana up)
से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे नवीन रोजगार छतरी योजना के उद्देश्य, नवीन रोजगार छतरी योजना के लाभार्थी, नवीन रोजगार छतरी योजना से लाभ आदि आप इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
योजना का नाम | नवीन रोजगार छतरी योजना |
श्रेणी | उत्तर प्रदेश सरकार योजना |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी |
लाभार्थी | कोरोना महामारी में विस्थापित व बेरोजगार श्रमिक |
लाभ | आर्थिक सहायता |
उद्देश्य | दलित श्रमिकों की मदद कर रोजगार प्रदान करना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन/ ऑनलाइन |
महत्वपूर्ण तिथि | |
योजना शुरू की गयी | 18 जुलाई 2020 |
महत्वपूर्ण लिंक्स | |
अधिसूचना | यहाँ से डाउनलोड करे |
आवेदन | पंजीकरण | लॉगिन |
आधिकारिक वेबसाइट | |
हेल्पलाइन नंबर |
नवीन रोजगार छतरी योजना का शुभारंभ एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के 3484 लाभार्थियों को धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण… https://t.co/V8pdbl9q0f
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) July 18, 2020
नवीन रोजगार छतरी योजना 2022 – उद्देश्य (Objective)
वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना महामारी में विस्थापित व बेरोजगार दलित श्रमिक को नवीन रोजगार छतरी योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है नवीन रोजगार छतरी योजना के तहत अनेक तरीके से लाभ पहुंचाया जा रहा है जो की नीचे दिए गए है :
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के माध्यम से 3,484 लाभार्थियों के खातों में 17 करोड़ 42 लाख रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किए गए।
- लाभार्थी इस राशि का उपयोग परचून की दुकान, जनरेटर सेट, लॉन्ड्री व ड्राई क्लीनिंग, साइबर कैफे, टेलरिंग, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट, टेंट हाउस, गौ-पालन आदि के लिए करेंगे।
- वैश्विक महामारी कोविड-19 से न केवल आर्थिक जगत के साथ ही सामाजिक और अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुई हैं। इन परिस्थितियों में भी प्रदेश सरकार लोगों को आर्थिक मदद देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है।
- इसके माध्यम से गरीब, दलित, वंचित लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से गरीबों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।
- प्रदेश के श्रमिकों, कामगारों, ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वाले या दैनिक कार्य करने वाले सभी लोगों को 1000 रुपये का भरण-पोषण भत्ता दिया गया है।
- वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में प्रदेश में अनुसूचित जाति के 1,77,491 लोगों को वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
- अब तक 1 करोड़ 25 लाख से अधिक श्रमिकों व कामगारों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा गया है। 3 करोड़ 56 लाख प्रधानमंत्री जनधन खातों में 500-500 रुपये भेजे गए हैं।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लाभर्थियों को स्वरोजगार के लिए दी जा रही धनराशि में ऋण के साथ ही अनुदान की राशि भी शामिल है, जिसका वहन राज्य सरकार कर रही है।
-
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक बैंक शाखा को लक्ष्य दिया है कि वे कम से कम दो अनुसूचित जाति-जनजाति और महिला लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से ऋण उपलब्ध कराएं। यूपी में लगभग 18 हजार बैंक शाखाएं हैं। इनके माध्यम से 36 हजार लोगों को लाभान्वित किया जा सकता है।
नवीन रोजगार छतरी योजना सम्बंधित सवाल:
नवीन रोजगार छतरी योजना क्या है?
कोरोना महामारी में विस्थापित व बेरोजगार दलित श्रमिकों को उत्तर प्रदेश द्वारा रोजगार के लिए आर्थिक मदद देने की योजना है।
नवीन रोजगार छतरी योजना किस राज्य में प्रारम्भ किया गया है?
यह योजना उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुभारंभ किया गया है।
नवीन रोजगार छतरी योजना का उद्देश्य क्या है?
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के 3,484 लाभार्थियों को 17.42 करोड़ रुपये की राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया है।
HOW THIS APPLY ONLINE
Sir mujhe please ye suvidha prapt karai jye
Naveen rojgar chatri yojna kai antar gat Lena hai
Farmer karni hai
Mujhe Naveen rojgar chhatri yojna ka labh Lena h Kirana ka karna h. Isliye aadarniy mukhy mantri shree Yogi aaditynath ji prarthna h ki mujhe bhi dilaya Jay .aapka garib shramik
Respected Sir,
i want to Register Naveen rojgar CHHATRI yogna …
PLE- SEND ME LINK & HOW TO APPLY
I hAVE MOST NEED..
Best of luck.
APPLY kaha kare connect number bataye or vebhag ka name bataye 9045645727
Sir online registration kb SE HOGA
Respected Sir,
i want to Register Naveen rojgar CHHATRI yogna …
PLE- SEND ME LINK & HOW TO APPLY
I hAVE MOST NEED..